रविवार, अक्टूबर 5

दोषदर्शन

दोष देखने में ही --
यह सोचना होगा,
चिंता करके ढूँढ़ निकलना होगा; --
और उसके साथ
एक विरक्ति या आक्रोश के बोध को
सजग रखना होगा, --
और, ऐसा करने के लिए
मस्तिष्क को उस प्रकार तैयार करना होगा,
देख पाओगे कि
कुछ दिनों के बाद
उन दोषों का अभिनय
तुम किस प्रकार कर रहे हो;--
इसलिए सावधान हो जाओ--
दोष देखने, दोष सोचने, विरक्ति
और आक्रोश से ! 11
--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

बुधवार, अक्टूबर 1

दोषदृष्टि उन्नति का बाधक

दोषदृष्टि उन्नति का बाधक  

यदि उन्नत होना चाहो--
            दोषदृष्टि को चिर दिनों के लिये
                       विदा करो
                                  मनुष्य में जो गुणों को देखो
                                             वही सोचो, वही बोलो
                                                          और, चर्चा करो ; --
यथासंभव सावधान रहो--
            किसी का भी दोष तुम्हें 
                       किसी प्रकार
                                   क्षति नहीं पहुँचा सकेगा !     |10|


--: श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चन्द्र, चलार साथी

शुभदर्शी और मन्ददर्शी

शुभदर्शी ही देख पाता है
आपदा, विपदा, व्याघात और दुःख में
उन्नति और आनंद का
एक सुनहला मौका !--
किंतु मन्ददर्शी
सारी अच्छाइओं में
अबाध देखेगा अपारगता, असम्भवता--
एक दूरदृष्ट का दूरपनेय दूर्भोग ! 9
--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

मंगलवार, सितंबर 30

प्रेम में कर्मप्रवणता

प्रेम से,
दृढ़ता, आमोदशीलता
और, कर्म प्रवणता का अभ्युत्थान होता है,
और,
अप्रेम से
अवसन्नता, अकर्मण्यता, दुःख
और
अशांति ही आती है ! 8
--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

परश्रीकातरता

यदि अपने को श्रीहीन बनाकर
विपथ पर
विपन्न ही होना चाहते हो--
तो परश्रीकातरता को
किसी भी तरह नहीं छोड़ो ! 7
-- : श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

प्रेम से ज्ञान

मानसिक स्वस्थता एवं प्रेम से ही
ज्ञान व शुभदर्शिता का आविर्भाव होता है--
किंतु
द्वंद्व, अविश्वास व वितृष्णा से
अज्ञानता व निराशाप्रवणता की ही
उत्पत्ति होती है ! 6
-- : श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

शुक्रवार, सितंबर 26

दुःख की चिंता

दुःख की चिंता में
विव्रत न रहो--
दुःख का भाव किसी को भी
आनंदित नहीं कर सकता; --
प्रत्युत मनुष्य को कैसे
सुखी बना सकोगे
कैसा व्यवहार पाने पर
मनुष्य आनंद पाता है--
और वह कैसे किया जा सके इत्यादि
चिंता करो,
और कार्य में लग जाओ ;--
स्वयं भी सुखी होगे
और दूसरे को भी वैसा बना सकोगे ! 5
--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

प्रकृति का धिक्कार

प्रकृति उन्हें ही धिक्कारती है
जो प्रत्यक्ष की अवज्ञा
या अस्वीकार कर
परोक्ष का आलिंगन करते हैं ; --
और, परोक्ष जिसके प्रत्यक्ष को
रंजित और लांछित करता है--
वही धोखे का अधिकारी होता है ! 4
-- : श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

यशस्विता में सेवा

तुम मनुष्य के
ऐसा नित्य प्रयोजनीय
बनकर खड़े होओ --
जिसमें तुम्हारी सेवा से
तुम्हारा पारिपार्श्विक
यथासाध्य प्रयोजन की पूर्ति करके
जीवन, यश और वृद्धि को
आलिंगन कर सके ; --
और, ऐसा करके ही तुम
हर के हृदय में व्याप्त हो जाओ
और ये सब तुम्हारे
चरित्र में परिणत हो, --
देखोगे
यश तुम्हें क्रमागत
जयगान से यशस्वी बना देगा
संदेह नहीं ! 3
--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

मंगलवार, सितंबर 23

कृतकार्यता में क्रमागति

तुम जानो या नहीं जानो,
समर्थ हो या असमर्थ--
तुम्हारी चेष्टा की क्रमागति अटूट,
अव्याहत रहे,--
सिद्धि का पथ ढूंढ लो--
कृतार्थ होगे
कृतकार्यता आयेगी;
और तुम्हारी प्रतिष्ठा
तुम्हारे आदर्श को
प्रतिष्ठित करेगी ही--
निश्चय जानो ! २
--श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

चलार साथी

तुम जगत में प्लावन की तरह बढ़ चलो--
सेवा, उद्यम, जीवन और वृद्धि को लेकर
व्यष्टि और समष्टि में
अपने आदर्श की प्रतिष्ठा करके--
जय, यश और गौरव सहित;--
और, नारी यदि चाहे तुम्हें
तो अपने मंगलशंखनिनाद से
सारे हृदय को मुखरित कर
तुम्हारे पीछे दौड़ पड़े, -
किंतु सावधान ! --
पर इसकी चाह तुम्हें नहीं रहे ! 1

--: श्री श्री ठाकुर, चलार साथी

मेरी बातें

मेरी बातें यदि तुम्हारे लिये--
कथनी व चिंता का सिर्फ़ खुराक भर रहे--
करनी एवं आचरण में
उन सबों को यदि--
वास्तव में प्रस्फुटित न कर सके--
तो--
तुम्हारी प्राप्ति
तमसाच्छन्न रह जायेगी--
वह किंतु अति निश्चय है--

तुम्हारा "मैं"
श्रीश्री ठाकुर, चलारसाथी